
कूड़ा उठाने के नाम पर वसूली के प्रस्ताव पर भड़के व्यापारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल की सोमवार को एक बैठक मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा कूड़ा उठाने के नाम पर 50 रूपये प्रति मकान, दुकान से वसूल करने के प्रस्तावित प्रस्ताव का विरोध किया गया।
मंडल के महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद हापुड़ की सीमा में लगभग 35000 मकान व 3000 व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जिनसे लगभग 19 लाख रुपए प्रति माह अवैध वसूली करने का प्रस्ताव है जो की सालाना 22 करोड़ 80 लाख रुपए होता है।नगर पालिका के प्रस्ताव का व्यापारी वर्ग विरोध करता है।
राजीव गर्ग दत्तियाना वालों ने कहा कि नगर पालिका परिषद हापुड़ में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स व सीवर टैक्स के रूप में जो अत्यधिक कर वसूला जा रहा है वह किस मद में खर्च किया जा रहा है बताया जाय।
बैठक में ललित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से निरन्तर संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया है कि टिम्बर व्यापारी कुलदीप के घर हुई चोरी की घटना को जल्दी खोल दिया जाएगा।
मीटिंग में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा कूड़ा उठाने के नाम पर प्रस्तावित वसूली के प्रस्ताव का हर सम्भव विरोध किया जाएगा। साथ ही जो भी वार्ड मेम्बर इस तुगलगी प्रस्ताव का समर्थन करता उसको वर्तमान में अपने वार्ड में विरोध सहन करने तथा आगामी चुनाव में हार स्वीकार करने के लिए तैयार रहना होगा।
मीटिंग में सोनू बंसल, विरेंद्र गर्ग बिट्टू, सुरेश जिन्दल, विनोद गुप्ता, अमित कंसल, विशाल गोयल हरे कृष्णा, अनिल आहूजा, याशी बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

































