हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शादी-विवाह सीजन होने के कारण हापुड़ में नए नोटों की कालाबाजारी जोरों पर है और इसका अड्डा बना है मेरठ गेट पुलिस इलाका। मेरठ गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत नए नोटों के कालाबाजारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के बाहर नए नोटों के हार टांग रख है औऱ इन हारों को ब्लैक में बेच रहे है। नोटों को व्यापार करना व नोटों की शेप बिगाड़ना तथा उनमें स्टेपलर पिन लगाकर कानूनी अपराध है।
नए नोटों के हार के साथ-साथ नए नोटों की गड्डियों की भी कालाबाजारी जोरों पर है। इन कालाबाजारियों की बैंक कर्मियों से सांठगांठ है। एक दस रुपए के नोटों की गड्डी पर 40 प्रतिशत तक जरुरतमंद को अधिक देना पड़ रहा है। बैंक नए नोट मांगने वाले के सामने हाथ खड़ा कर देते है, परंतु खुले बाजार में ब्लैक में धड़ल्ले से मिल रहे है। नागरिकों ने नए नोटों की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225





























