हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में 41 वां राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर स्थान एनेक्सी हॉल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली में एक विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह व अर्जुन राम मेघवाल, अश्वनी चौबे, केंद्रीय राज्यमंत्री, मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए शामिल हुए. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के नेतृत्व में हापुड़ युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी नेता – राजीव गर्ग (दत्तियाने वाले) के साथ महामंत्री- अतुल अग्रवाल (दादरी वाले) कोषाध्यक्ष- सोनू बंसल (साबुन वाले) वरिष्ठ उपाध्यक्ष- विशाल गुप्ता (केशव इलेक्ट्रिक वाले) मंत्री- हरेंद्र कौशिक व कपिल गुप्ता ने भाग लेकर व्यापारी समस्याओं से अवगत कराया व्यापारी सम्मेलन में देश व प्रदेश से हजारों की संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि ने भाग लिया।




























