कुचेसर रोड चौपला की समस्याओं के हल हेतु व्यापारी मिले डीएम से












कुचेसर रोड चौपला की समस्याओं के हल हेतु व्यापारी मिले डीएम से
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हापुड के डीएम अभिषेक पांडेय को एक ज्ञापन देकर कुचेसर रोड की समस्याओं से अवगत करा कर उनके निदान की मांग की।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने बताया कि क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टी के समय असामाजिक तत्व पटाखों वाली बाइक लेकर स्कूल के आसपास घूमते रहते है। इसलिए स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय महिला पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि स्कूल जाने वाले मार्ग पर छात्राओं को असहज महसूस न हो ।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों का आवागमन फ्लाईओवर के नीचे से कराया जाए और हापुड, कौशांबी और गढ़ डिपो की बस पुराने हाइवे से होकर ही जाए,वहीं रात को सर्विस रोड पर अधिक अंधेरा पसरा होता है। कुचेसर चौपला की सर्विस रोड पर दोनों तरफ लाइट की व्यवस्था की जाए ।
व्यापारियों ने कुचेसर रोड चौपला रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेनो का स्टोपेज कराने, खुले रखे बिजली ट्रांसफार्मर पर जाल लगाने,कुचेसर रोड चौपला (उपैड़ा) उपखण्ड कार्यालय पर कमर्शियल कनेक्शन कर्मचारी की तैनाती आदि समस्याओं के हल की मांग की गई है।
इस दौरान देवेंद्र शर्मा,रामकिशन गोयल, पवन गोयल,लाला राजेश्वर प्रसाद,सचिन कंसल,अतुल शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!