हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल की एक बैठक सिटी प्लाजा रेलवे रोड पर संपन्न हुई।
बैठक में योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू) नगर संयोजक भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ट (द०म०) ने प्रकोष्ट में बनाये गए बाजार संयोजकों से क्षेत्रिय संयोजक व्यापार प्रकोष्ट विनोद गुप्ता,नगर अध्य्क्ष प्रवीण सिंघल,नगर महामंत्री महेश तोमर,सुनील वर्मा से सभी का परिचय करवाया।
व्यापार प्रकोष्ट में सह संयोजक के दायित्य पर सचिन (सर्राफ) सर्राफ़ा बाजार से ओर मयंक (दादरी हलवाई) बड़ी मंडी से ओर बाजार संयोजक के रूप में गढ़ रोड से पंकज कंसल,चंडी रोड से मनीष गोयल,नेता जी नरेश कसेरा मार्ग से अंकुर ज़िन्दल,भगवान महावीर मार्ग से विकास जैन,कोठी गेट से गोपाल ज़िन्दल,बुलंदशहर रोड से सौरभ गोयल,गोल मार्किट से मुकेश,पुराना बाजार से मुकेश चोकडायत,बाजार बजाजे से मुकेश तोषनीवाल,नगर पालिका मार्किट से अनुज मित्तल को दिया गया।
बैठक में क्षेत्रिय संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही व्यापारियों की पार्टी कही जाती है क्योंकि पार्टी हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य करती है। नगर अध्य्क्ष श्री प्रवीण सिंघल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र हित व पार्टी हित के लिए कार्य करना चाहिये।
व्यापार प्रकोष्ट के नगर संयोजक योगेन्द्र अग्रवाल ने पार्टी अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रकोष्ट की पूरी टीम हमेशा व्यापारियों और उनके हित के लिए सेवा का कार्य करेगी,पार्टी का जैसा भी निर्देश होगा पूरी टीम उसके अनुरूप कार्य कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंघल ने की।
Our Trending: ससुर ने दामाद को लड़की के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ा, देखें वीडियो:
चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























