व्यापारी नाप-तौल नियमों के पालन करें
हापुड सीमन (ehapurnews.com): विधिक माप विज्ञान विभाग (नाप तोल विभाग) के वरिष्ठ निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने व्यापारियों से कहा कि वे नाप तौल के नियमों का पालन करें और भविष्य में सम्भावित कार्रवाई से बचें। वरिष्ठ निरीक्षक सत्येंद्र कुमार हापुड में व्यापारियों की एक संगीष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। व्यापारियों ने नाप तोल की समस्याओं से वरिष्ठ निरीक्षक को अवगत कराया।वरिष्ठ निरीक्षक ने गोष्ठी में कहा कि शासन द्वारा प्रदत की जा रहीं 13 ऑनलाइन सेवाओं को अधिक से अधिक उपयोग किए जाने, बाट-माप उपकरणों का सत्यापन, पैकिंग पंजीकरण कराने, डिब्बा बंद वस्तुओं पर उद्घोषणा संबंधी जानकारी आदि की व्यापरियों से पालन करने की अपील की।
बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले), जिला उपाध्यक्ष संजय डाबर,किराना एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद दीवान, प्रधान राकेश सिंघल, दीपक गुप्ता, सोनू वर्मा, गोपाल वर्मा, अजय कुमार, सुनील, ललित, निरंजन आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























