हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के व्यापारियों ने अजय भट्ट को रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री बनाए जाने पर बधाईयां दी हैं। भाजपा (विदेश संपर्क विभाग), हापुड़ के जिला संयोजक व प०उ०प्र० संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मनीष गर्ग (नीटू) और भाजपा (व्यापार प्रकोष्ठ) जिला सह-संयोजक तथा किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल (पंसारी) ने नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट को रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री बनने पर बधाई दी।
भाजपा नेता बधाई देने के लिए दिल्ली पहुँचे। मनीष गर्ग (नीटू) ने अजय भट्ट को पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी और मनीष कंसल (मक्खन) एवं किराना कमेटी के प्रधान विपिन अग्रवाल (पंसारी) ने मिठाई खिला कर शुभकामना दी। इस मौके पर आशुतोष सिंघल, राजेश गर्ग, सचिन अग्रवाल, विकास जैन आदि ने भी फूल भेंट कर बधाई दी।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099
























