हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मंगलवार की दोपहर इंद्रलोक कॉलोनी में एक किराना व्यापारी सुशीष कुमार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाकर लाखों रुपए लूट लिए और फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सभी हापुड़ के पक्काबाग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाते हुए बदमाशों को जल्द गिरप्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने वारदात का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित की है।
बता दें जनपद हापुड़ में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पिलखुवा के बाद हापुड़ देहात क्षेत्र में हुई इस वारदात से व्यापारियों में गुस्सा पनपता जा रहा है। हापुड़ के पक्काबाग पर ललित छावनी वाले, अशोक बबली, राजीव दतियाने वाले मौजूद रहे।




























