👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन मंडी स्थल की चार दीवारी को एक स्थान से असामाजिक तत्वों ने तोड़ डाला जिससे मंडी की सुरक्षा पर खतरे के बादल मंडरा रहे है औऱ व्यपारियों मे रोष व्याप्त है।
बताते है कि मंडी की बाउंड्री को एक स्थान पर किन्ही लोगों ने तोड़ दिया है। कुछ सज्जन लोगों ने इस आम रास्ता बनाया है तो कुछ अन्य के लिए यह दुरुपयोग का साधन बन गया है। कहते है कि दिन छिपने के बाद असामाजिक तत्व इसी रासते से मंडी परिसर में प्रवेश कर जाते है जो जुआ व शराब तथा अन्य मादक पदार्थों का लुफ्त उठाते है। व्यापारियों ने टूटी हुई बाउंड्री को तुरंत बंद कराने की मांग की है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


































