👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा में जगह-जगह जलभराव और टूटी सड़कों से परेशान पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ ने एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। संघ के मंत्री अनिल कुमार गर्ग का आरोप है कि हैंडलूम नगरी के साथ पक्षपात किया जा रहा है। अधिकारियों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान न होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। पिछले कई वर्षों से सड़क खस्ताहाल है जिससे व्यापार करने में काफी समस्या आ रही है। संघ ने मांग कि है कि सड़कों का निर्माण कर अनगिनत गड्ढों से मुक्ति दिलाई जाए और गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।



























