हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में 19 मई से 18 जून तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगो को ट्रैफिक रुल पालन करने के लिए जागरुक करना तथा सड़क हादसों पर नियंत्रण करना हैँ।
जनपद हापुड में सड़क सुरक्षा माह का कोई असर दिखाई नही दे रहा हैं। जनपद हापुड़ में हजारों ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ रही है, जिन्हें नौसीखिए चला रहे हैं और आए दिन हादसों को न्यौता दे रहे हैं। ये ट्रैक्टर ट्रालियां माल वाहक वाहन बने है और परिवहन विभाग के मानको पर कई फिट नही बैठती है। फिर ठेंगा दिखाते हुए सड़को पर दौड़ रही है। सड़को पर दौड रही है। सडक सुरक्षा नियमों का पालन करना तो ट्रैक्टर ट्राली चालकों को आता ही नही । जनपद का परिवहन विभाग इस ओर से मूक दर्शक बना हैं। इन ट्रैक्टर ट्रालियो में सीमेंट, खनन का माल, लकड़ी, ईट, मलवा घड़ल्ले से ढोंया जा रहा है। नागरिकों ने ट्रैक्टर ट्रालियो पर अंकुश लगाने की मांग की है।
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922




























