हापुड़, सीमन/अशोक (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की सड़कों पर हजारों ट्रैक्टर ट्रालियां ऐसी दौड़ रही है, जो ट्रैफिक के कायदे कानूनों का खुला उल्लंघन कर सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। ट्रैक्टर ट्रालियों का बेरोक-टोक व्यवासिक उपयोग हो रहा है।
इन ट्रैक्टर ट्रालियों में अवैध रुप से काटे गए पेड़ों की लकड़ियां परिवहन होते हुए देखा जा सकता है। लकड़ियों से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों के हर वक्त पलटने का खतरा मंडराता रहता है।
ट्रैक्टर ट्रालियां से अवैध खनन का माल रेत, रोडी, बदरपुर, डस्ट आदि का परिवहन भी होता है। गाजियाबाद की ओर से सीमेंट से लदी ट्रालियां तो ट्रोला के रुप में काम कर रही है। एनसीआर में ईट भट्टे बंद है, परंतु अमरोहा साइड से अनेक ट्रैक्टर ईंट, टायल्स आदि लेकर आ रहे है।
खास बात यह है कि इन ट्रैक्टर ट्रालियों के चालक पूरी तरह नौसीखीए है औऱ इन वाहनों के रिफ्लेक्टर भी शायद नहीं करते है। नम्बर प्लेट तो शायद ही किसी वाहन पर दिखाई देती हो। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ये वाहन चौराहों से पुलिस कर्मियों के सामने से निकल जाते है। यदि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस नहीं चेती तो जनपद हापुड़ में ये ट्रैक्टर ट्रालियां किसी बड़े हादसे को न्यौता देती हुई घूम रही है.
































