
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर सीज किया है जिसे उन्होंने बाबूगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिला खनन अधिकारी का कहना है की कागजात दिखाने के पश्चात ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया जाएगा।
मंगलवार को जिला खनन अधिकारी प्रशांत कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उनकी नजर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर दौड़ रही मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर पड़ी। ट्रैक्टर ट्राली में मिटटी भरी थी। जब जिला खनन अधिकारी ने मामले में दस्तावेज मांगे तो चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया और बाबूगढ़ थाने लाकर खड़ा कर दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























