
गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव खुड़लिया के पास गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़कों पर गेहूं बिखर गया। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली को सीधा कराया और गेहूं हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
मामला रविवार का है जब हाईवे पर गांव खुड़लिया के पास जैसे ही गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोगों का हाल जाना। साथ ही गेहूं को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
DA POLO से खरीदें जेंट्स कलेक्शन || 70% तक छूट: 7836889091

























