ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्रॉली को लगा झटका, अमरोहा निवासी युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत












ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्रॉली को लगा झटका, अमरोहा निवासी युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शनिवार की देर रात स्टेशन मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली को ब्रेकर पर झटका लगा। झटका लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक युवक उछलकर सड़क पर गिर गया तथा ट्रैक्टर उसे पर चढ़ गया जिसके बाद उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान अमरोहा जिले के गांव हाफिजपुर थाना रजबपुर निवासी 35 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि मृतक सोनू के पिता बीर सिंह का कहना है कि सोनू गांव के लोगों के साथ खादर के गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली से खाद लेने गया था। वहां से वापस घर लौटते समय जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली स्टेशन मार्ग पर पहुंची तो ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार झटका लगा जिस कारण सोनू ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर गिर गया। सोनू के सड़क पर गिरते ही ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी उर्मिला अपने पति को देखने के लिए पहुंची जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!