हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की टीपी नगर चौकी के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत के दौरान ट्रैक्टर पलट गया जिससे उसकी चपेट में आने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय जगदीप निवासी गांव शकरपुर गढ़मुक्तेश्वर ट्रैक्टर पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ आया था। जैसे ही वह दिल्ली रोड पर स्थित टीपी नगर चौकी के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर के सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबकर जगदीप की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093

































