👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में खेत पर काम करने जा रहे किसान ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रैक्टर संतुलन बिगड़ने की वजह से पलट गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान ट्रैक्टर चालक सतवीर बाल-बाल बच गया.
बहादुरगढ़ गांव निवासी सतवीर सिंह किसान है जो कि शुक्रवार को ट्रैक्टर पर कृषि यंत्र लेकर खेतों की ओर जा रहा था. इसी दौरान बहादुरगढ़ मोड़ पर सतवीर ने ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रैक्टर खेतों में पलट गया. राहत की बात यह रही कि किसान को चोट नहीं है





























