हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली के गांव हिम्मतपुर में बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
मामला जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर का है जहां बुधवार को एक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। गांव में जब वह पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ लेकिन ट्रैक्टर पानी में गिरने से खराब हो गया।
मैरी रोज सिटी कान्वेंट जू. हाईस्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं
























