कार में टक्कर मार भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित तहसील चौपले पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक ट्रैक्टर चालक ने स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने लगा लेकिन कार सवारों ने उसका पीछा किया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक रॉन्ग साइड आ गया जिसके बाद कार सवारों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस दौरान लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की शाम का है जब एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे गाड़ी से जा टकराया। इस दौरान कार सवार बाल-पाल बच गए। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने मौका पाकर ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी में सवार लोगों ने ट्रैक्टर चालक का पीछा किया और एसएसवी के पास उसे दबोच लिया। इसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने का कार सवारों को समझाया। साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर से नीचे उतारा जो कि लोगों से माफी मांग रहा था। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























