हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर बीती रात एक जबरदस्त सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जो एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि मजदूर गुलावठी में आलू उतार कर वापस हापुड़ लौटा था जो रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच दबने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई जिसकी शिनाख्त 44 वर्षीय भूषण पुत्र बृजपाल सिंह निवासी दस्तोई हापुड़ के रूप में हुई है। भूषण हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने भूषण को हापुड़ की देवनंदिनी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
भूषण हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में ट्रैक्टर चालक था जो कि गुरुवार की रात आलू लेकर गुलावठी गया था जो आल उतारकर खाली ट्रॉली लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बुलंदशहर रोड पर पहुंचा तो सोना पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भूषण की मौत हो गई। मौके पर पहुंची हापुड़ कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें मृतक के परिजनों ने फैक्टरी पर हंगामा किया जिसके बाद फैक्ट्री ने मृतक के परिजनों को 19 लाख रुपए की आर्थिक मदद और परिवार में एक को स्थाई नौकरी देने का आश्वासन दिया है।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर


























