
रोडवेज बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में शनिवार की तड़के हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहनों को कब्जे में लिया और मृतक की पहचान 58 वर्षीय कैलाश चंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी गांव रझेड़ा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन की जनरथ सीतापुर बस मुरादाबाद की तरफ से आ रही थी जिसकी हरा चारा लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि ट्रैक्टर चालक कैलाश की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक को हिरासत में ले लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























