हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर शोभन में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक ट्राली को टक्कर मारते हुए स्कूल की दीवार से टकरा गया। तो वहीं ट्रैक्टर ट्राली सड़क हादसे के दौरान पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रॉली के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
गांव लोदीपुर सोभन निवासी राजपाल पुत्र हरि सिंह अपने खेतों से धान लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ मेरठ रोड पर स्थित लोदीपुर सोभन स्कूल तक पहुंचा तो गढ़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रक स्कूल की दीवार से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर ट्राली के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने घायल को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। चालक मौके से भागने में कामयाब रहा जबकि पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जहां शुरू कर दी है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































