
जहरीले पानी से धान की फसल चौपट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना क्षेत्र में फैक्ट्री से निकलने वाले रसायन युक्त जहरीले पानी से किसान की धान की फसल चौपट हो गई। किसान को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।किसान ने उप जिलाधिकारी धौलाना को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की है।किसान ने बताया कि
फैक्ट्रीयों के अंदर से निकला केमिकल युक्त जहरीला गंदा पानी किसान की धान की फसल में पहुंच गया जिससे धान की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। पीड़ित बुजुर्ग किसान हापुड़ जिले के धौलाना तहसील के नवनियुक्त एसडीएम मनोज कुमार को ज्ञापन दियापीड़ित किसान ने बताया कि फैक्ट्रियों का का गंदा पानी किसानों की धान की फसल में पहुंच जाता है जिससे फसल गल कर पूरी तरह चौपट हो गई जिससे किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।धौलाना के एसडीएम मनोज कुमार ने तत्काल शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को सौपा है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























