
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव के पंचम दिवस को नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। नगर संकीर्तन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारम्भ होकर चण्डी रोड़, सर्राफा, छोटी-बड़ी मण्डी, बजाजा, कसेरठ बाजार होते हुए कोठी गेट सभा भवन पर समाप्त हुआ। नगर संकीर्तन में प्रख्यात रसिक भैया दिव्य दास, सौरव शर्मा व केशव चौधरी की मण्डली के अतिरिक्त राधा माधव संकीर्तन मण्डल संकीर्तन करती चल रही है। नगर संकीर्तन का जगह-जगह पर स्वागत हो रहा था। इामें जन समूह मधुर-मधुर भजनों पर झूम रहे थे। शहर का वातावरण संगीतमय हो गया था। सनातन धर्म सभा द्वारा इस नगर संकीर्तन की लगभग 30 वर्षों के उपरान्त परम्परा चालू की गई है। जिसका शहर की जनता द्वारा सराहा गया है। संकीर्तन मार्ग पर जगी-जगह वन्दनवार व स्वागत द्वार बनाकर सजाया गया था। नगर संकीर्तन का सर्राफा ऐसोसिएशन, किराना कमेटी, राधा वल्लभ लाल मंदिर, उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, हापुड़ युवा उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल, चण्डी मंदिर, महावीर दल, गुड मॉर्निंग ग्रुप आदि समितियो ने स्वागत किया इस अवसर पर प्रधान रोहित गर्ग, मंत्री अशोक छारिया, कोषाध्यक्ष राजीव जिन्दल, उपमंत्री दीपांशु गर्ग, उपमंत्री गोपाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता (पूर्व सभासद), उपप्रधान
तरूण गर्ग, राजेश अग्रवाल, अतुल आजाद, पुनीत गर्ग, नरेश कुमार जिन्दल, रविन्द्र कुमार गुप्ता, नलिन बंसल, अभिषेक गुप्ता, रविन्द्र कुमार अग्रवाल, महेश चन्द, संजीव (आड़ वाल), वैभव गर्ग, संजीव कृष्ण अग्रवाल, विशाल गुप्ता व अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





























