हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के संस्कार एजुकेशनल ग्रुप के प्रांगण में बी0 फामेर्सी के छात्रों को जिन्होने इस बार प्रथम सेमेस्टर में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर संस्कार कालेज का नाम रोशन किया है उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रथम पाॅंच छात्रों को संस्कार कालेज आफ फामेर्सी की निदेशिका डाॅ0 बबिता कुमार ने पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये तथा छात्रों को लगन से पढ़ने और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
हमारे कालेज में 35 छात्र आनर्स के साथ उत्तीर्ण हुए जिनमे 23 छात्रों ने 80% से अधिक एवं 14 छात्रों ने 75% से अधिक अंक उत्तीर्ण किए। जिन छात्रों को आज सम्मानित किया गया उनमें संस्कार आफ फामेर्सी से क्रमशः हर्ष त्यागी – 88.4% सोफिया चैधरी- 87.03% गौनांक गुप्ता – 86.48% विशाखा त्यागी – 85.79% यश सिंघल – 85.38% अंक प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन मनोज कुमार गुप्ता एवं कुश अग्रवाल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कालेज में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए सभी शिक्षकों से एक-एक छात्रों पर ध्यान देने के लिए आग्रह किया।




























