हापुड, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार की शाम को हुई एक सशस्त्र मुठभेड के दौरान एक शातिर बदमाश घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।घायल बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा , जिंदा व खोखा कारतूस, एक अपाचे बाइक बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार की शाम को सिम्भावली पुलिस नया बांस रेगूलेटर के पास चैकिंग कर रही थी एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों पुलिस पर फायर कर दिया।पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।प्रारम्भिक पूछताछ में घायल व गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम सोनू पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ बताया है जबकि गिरफ्तार बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश थाना गढ़मुक्तेश्वर का टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध गोकशी व गैंगस्टर एक्ट आदि अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन मुकद्दमे दर्ज हैं।
घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…
Read more
























