हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रतिदिन छोईया के पानी की सैंपलिंग और टेस्टिंग की जा रही है। पानी का सैंपल लेकर उसे क्षेत्रीय प्रयोगशाला गाजियाबाद भेजा जाता है। फिलहाल पानी की स्थिति ठीक है और हेजल 20 है। अधिकारियों ने बताया कि वह प्रतिदिन पानी का सैंपल ले रहे हैं। विभाग की ओर से सैंपलिंग के लिए आए राजीव बघेल ने बताया कि पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए प्रतिदिन सैंपलिंग की जाती है। गुणवत्ता फिलहाल ठीक है।
बाबूगढ़ थाने के पास स्थित छोईया के पानी की सैंपलिंग लेने के लिए अधिकारी मंगलवार को भी पहुंचे। पानी का सैंपल लेकर गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला भेजा जाता है। इस दौरान उनके साथ सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























