हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र की डिपो रोड पर शुक्रवार को शनिदेव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षो से यहां बट अमावस्या पर भंडारा आयोजित होता आ रहा है। शुक्रवार को आयोजित भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बाबूगढ़ नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन सुधा सिंह भी पहुंची और प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कमेटी की ओर से मोनू, जुगल, किशोर, टिंकू, अंशुल, रवि, दीपक, माइकल, डॉक्टर कालीचरण, संदीप, नीरज, सौरभ, गोविंदा आदि मौजूद रहे।

























