हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को बिहार से आए विधायक संजीव चौरसिया पहुंचे जिन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा को गति दी और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। साथ ही क्षेत्रवासियों को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की शपथ दिलाई। हापुड़ पहुंचने पर संजीव चौरसिया का जोरदार स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और केंद्र में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य और योजनाओं को जन-जन तक पहुंच रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगों को शपथ दिलाई। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, एकता को सुदृढ़ करने, रक्षा करने वालों का सम्मान करने की शपथ ली गई। इस दौरान योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031

































