नशे के खिलाफ ली शपथ










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में एक बैठक कर सामूहिक रुप से शनिवार को वीरां देवी मोदी जनाना अस्पताल (मोदी हॉस्पिटल) स्वर्ग आश्रम रोड़ के कंपाउंड में आम जन मानस व युवाओं में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शपथ ली। शपथ औषधी निरीक्षक पीयूष कुमार शर्मा ने दिलाई पीयूश शर्मा ने कहा कि नशे से ग्रसित व्यक्ति अपराध करने में भी संकोच नहीं करता है। अवसाद व निराशा समाज में पैदा करता है जिससे देश व परिवार की तरक्की रूक जाती हैं। देश के अंदर एक विशेष वर्ग देश के युवाओं को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि हम दवा व्यवसाय से जुड़े लोग हैं इसलिए ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती हैं कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे को छोड़ने के लिए जागरुक करें। उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ़ मिलकर शपथ ली। संचालन महामंत्री विकास गर्ग ने किया।
बैठक में दिनेश त्यागी, विकास गर्ग, सुशील शर्मा, विनीत जिंदल, गौरव गर्ग, अनिल कुमार अग्रवाल, अमित शर्मा, संजय त्यागी, मोहन लाल सेठी, मुकेश त्यागी, अंकुर शर्मा, संजीव कुमार, दीपक त्यागी, सुशील कुमार, अजय सोढ़ा, विकास त्यागी, अश्वनी वर्मा, प्रवीण त्यागी, अनुज मित्तल, बोबिंद्र त्यागी, गोपाल अग्रवाल, सुशील त्यागी, नौशाद अली, प्रवीन कुमार आर्य, मुकेश कुमार, नीरज डाबरा, सत्येंद्र कुमार, मोहित त्यागी, राजीव डंग, मनोज जैन, मोहित राठौड़, मौ. मतीन, रजत अरोरा आदि उपस्थित रहे।








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!