
गुर्जर सम्राट मिहिर कुल हूण के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के सिंभावली क्षेत्र के गांव सलारपुर में बुधवार को शिवभक्त गुर्जर सम्राट मिहिर कुल हूण की स्मृति में रामकुमार आर्य के यहां सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता सूबेदार शिवाजीत सिंह ने की और संचालन सूबेदार विक्रम सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट के अतीत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पांचवीं शताब्दी में शिवभक्त सम्राट मिहिर कुल हूण का राज था। उन्होंने बताया कि सम्राट मिहिर कुल हूण की जयंती सावन मास में शिवरात्रि के दिन मनाई जाती है। इस दिन को सभी उत्सव के रूप में मनाएं और गरीब निराश्रितों की हरसंभव मदद भी करें। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने कहा कि समाज की एकजुटता के साथ ही शिक्षित होकर राष्ट्र की हरसंभव सेवा करने का सिलसिला जारी रखना होगा। शिवभक्त सम्राट मिहिरकुल हूण ने 1000 गाँव ब्राह्मणों को दान में दिए, कश्मीर में मिहिरेश्वर तथा बड़ौली, राजस्थान सहित सैकड़ों शिव मंदिर बनवाए। इतिहासकार के बी पाठक के अनुसार मिहिरकुल ही कल्कि अवतार हैं। इनकी जयंती पर कैप्टन महिपाल सिंह, मुखिया धर्मवीर, मा० सुखबीर सिंह, मा०ब्रह्मपाल, श्यामवीर सिंह, मा० लीले सिंह, विजेंद्र अधाना, सत्यवीर सिंह, रूपराम, योगेंद्र, अनिल हूण, तपेश प्रधान, मा० रोहताश, कपिल हूण, सूबे सिंह, यशपाल, जागन, बृजपाल, दुष्यंत, मा० दिनेश कुमार, रकम सिंह प्रधान महीपाल, अजयपाल, अंकित, सोभाराम, ईश्वर, गौरव, विजय, अमन सिंह, कुलदीप, राजबीर, मामचंद, सोमवार, तथा इस दौरान दत्तियाना, शुक्लमपुरा, औरंगाबाद, अट्टा, मुदाफरा, मुक्तेश्वरा, नवल, गोहरा, माधापुर डेहरिया, मंडैया, सलारपुर आदि समेत बीस गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































