👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बर्फीली हवाओं का कहर पिछले चार दिनों से जारी है। लगातार गिरते तापमान से ठिठुरन बढ़ गई है। इस दौरान लोग रजाई में दुबके हुए हैं। संभावना है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है जिससे कड़ाके की ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। हापुड़ में पिछले चार दिनों से ठंड का कहर जारी है। रविवार को दोपहर के समय कुछ क्षणों के लिए सूर्य देवता जरूर निकले लेकिन बादलों के आगे बेबस नजर आए। लगातार बढ़ती ठंड और गिरते पारे से बचने के लिए लोग दिन में भी अलाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। जगह-जगह आग जलाकर हाथ सेक रहे हैं। सोमवार की रात को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249




























