यूपी में 50 रुपए किलो मिलेगा टमाटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेपाल से आयातित करीब पांच टन टमाटर अभी रास्ते में है और उत्तर प्रदेश में इसकी बिक्री गुरुवार से 50 रुपये प्रति किलो के रियायती भाव पर की जाएगी। राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ने नेपाल से 10 टन टमाटर के आयात का अनुबंध किया है। एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा, “हमने नेपाल से 10 टन टमाटर आयात का अनुबंध किया है। तीन से चार टन मंगलवार को उत्तर प्रदेश में वितरित किया गया। लगभग पांच टन रास्ते में है और इसकी बिक्री गुरुवार से प्रदेश में की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि टमाटर जल्दी खराब हो जाता है। इस वजह से देश के अन्य हिस्सों में इसकी बिक्री नहीं की जा सकती है।। जोसेफ ने बताया कि टमाटर को विशेष आउटलेट और मोबाइल वैन के माध्यम से बेचा जाएगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























