हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भीषण गर्मी के कारण टमाटर के उत्पादन में कमी होने की खबरें मिलने पर हापुड़ मंडी में भी टमाटर में भावों का रंग गहरा होता जा रहा हैं। यानि की टमाटर मंहगाई की ओर बढ़ रहा हैं।
हापुड़ मंडी में दिल्ली से राजस्थान, गुजरात आदि से टमाटर आता हैं। जो अब समाप्त होने के कगार पर हैं। स्थानीय आवकें शुरु हो गई हैं, परन्तु भीषण गर्मी का टमाटर उत्पादन पर बुरा असर पड़ा हैं जिस कारण टमाटर के भावों में सुर्खी का रुख बना हैं। एक सप्ताह पहले 25 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 60 रुपए किलो बिक रहा हैं और रंगत तेजी की बनी हैं। हिमाचल प्रदेश व हरियाणा से भी टमाटर की फसल कमजोर होने की खबरें आ रही हैं। रिकार्ड तोड़ गर्मी के कारण उत्पादक इलाकों से टमाटर की फसल कमजोर होने की खबरें मिल रही हैं। जून माह में टमाटर के भाव 80-160 रुपए किलो पहुँचने की आशंका जता रहें हैं।
अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225

































