सपा सांसद रुचि वीरा से टोल कर्मियों ने किया अभद्रता












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार की रात को दिल्ली से वापस मुरादाबाद लौट रही सपा सांसद से टोल कर्मियों ने अभद्रता की। सांसद ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा रविवार की रात को दिल्ली से वापस लौट रही थी। जैसे ही वह पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंची तो एक गाड़ी चालक से टोलकर्मी टोल शुल्क लेने की बात पर अभद्रता कर रहे थे। 15 मिनट तक टोल प्लाजा पर रुकने पर सांसद रुचि वीरा के सुरक्षा कर्मी गाड़ी से उतरा और टोलकर्मी से सांसद की गाड़ी निकालने को कहा। इस पर टोल कर्मियों ने उनसे अभद्रता की। उसके बाद रुचि वीरा गाड़ी से उतरी और टोल कर्मियों से मैनेजर को बुलाने के लिए कहा लेकिन टोल कर्मियों ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। मामला जब तूल पकड़ा तो अन्य टोलकर्मियों ने सांसद को समझाने का प्रयास किया।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!