टोलकर्मी की दबंगई, बेवजह गाड़ी पर हाथ मार तोड़ा शीशा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की दबंगई दिखाई दी। टोल पर पहुंची एक कार पर कर्मी ने हाथ मारा जिससे गाड़ी का शीशा ही चकनाचूर हो गया। कार में सवार महिलाओं ने जब जमकर हंगामा किया तो प्लाजा के उप महाप्रबंधक दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही कार सवारों को भी शांत कराकर और आगे के लिए रवाना किया।


मेरठ के मेडिकल क्षेत्र निवासी सोनू रविवार की शाम एक कर में सवार होकर अपने परिजनों के साथ मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही गाड़ी गढ़मुक्तेश्वर में स्थित टोल प्लाजा पर पहुंची तो एक कर्मचारी ने बिना कारण कार पर हाथ मार दिया जिससे गाड़ी का साइड वाला शीशा टूट गया। गुस्साए सोनू और महिलाएं गाड़ी से उतरे जिन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद उप महाप्रबंधक मौके पर पहुंचे जिन्होंने टोलकर्मियों को फटकार लगाई। आपको बता दें कि टोल कर्मियों की दबंगई के चलते सफर करने वाले यात्रियों को बेहद परेशानी होती है। मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103







Related Posts

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…

Read more

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव
error: Content is protected !!