यमुना एक्सप्रेसवे पर 51 साल तक देना होगा टोल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों को अब 51 साल तक अपनी जेल ढीली करनी होगी। यानि कि यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 15 साल अधिक टोल वसूला जाएगा। यमुना प्राधिकरण की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में सुरक्षा कंपनी के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इससे अब लोगों को 36 की जगह 51 वर्षों तक टोल देना होगा।
दिवालिया हो चुकी जेपी इंफ्राटेक को सुरक्षा कंपनी टेकओवर कर रही है। जेपी ने ही यमुना एक्सप्रेसवे बनाया है। एक्सप्रेसवे बनाने के बदले जेपी को 500-500 हेक्टेयर की पांच एलएफडी (लैंड फॉर डेवलमेंट) मिली थीं। अब ये एलएफडी सुरक्षा को मिलेंगी। इनमें चार एलएफडी यमुना प्राधिकरण और एक एलएफडी नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457































