👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़-मेरठ हाईवे 709ए पर गांव पोपाई के पास टोल प्लाजा बनने जा रहा है जिस क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। आपको बता दें कि हापुड़ जनपद में पहले से ही तीन टोल प्लाजा स्थित है। एक छिजारसी, एक कुराना और एक टोल टैक्स गढ़ में है। ऐसे में पौपाई के पास चौथे टोल टैक्स बनने की बात से लोगों में नाराजगी है। पोपाई के पास बनने जा रहा यह टोल टैक्स आधुनिक होगा जहां 16 लेन होगी। दोनों ओर आठ-आठ लेन बनाई जाएंगी। इसके अलावा दोनों तरफ एक-एक आपातकालीन मार्ग भी तैयार किया जाएगा।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483





























