हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन मंत्रालय एक अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि करने जा रहा है। संभावना है कि पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी टेक्स दरों में हो सकती है जिसका असर वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। हापुड़ जनपद में तीन टोल प्लाजा हैं जिसके चलते राहगीरों को एक अप्रैल से अब अधिक टैक्स देना पड़ सकता है। आपको बता दें कि एनएच 09 पर स्थित छिजारसी टोल, अल्लाहबख्शपुर व एनएच 334 पर कुराना टोल पर भी पांच प्रतिशत टैक्स होने की संभावना है। कुराना टोल प्रबंधक कोकब तोमर ने बताया कि नई दरे 31 मार्च की आधी रात्रि 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
यह हो सकती है छिजारसी टोल की दरें:
छिजारसी टोल पर हल्के छोटे वाहनों को 165 के बजाय करीब 173 रुपये, दोनों ओर से 245 रुपये के बजाय 257 रुपये, हल्के व्यवसायिक वाहनों को एक ओर से पास करने में 265 के बजाय 278 व दोनों ओर 395 के बजाय 414 रुपये देने होंगे। बस व ट्रक एक ओर से 551 व दोनों ओर से 913 रुपये चुकाने होंगे। लोकल छोटे वाहनों का मासिक पास 330 रुपये का बनेगा।
कुराना टोल की संभावित दरें:
जबकि बुलंदशहर रोड पर एक तरफ से जाने में हल्के छोटे चार पहिया वाहनों को 105 रुपये के बजाय 110 व दोनों ओर से 168 रुपये देने होंगे। छोटे व्यवसायिक वाहनों को एक ओर से 173 व दोनों ओर से करीब 257 रुपये देने पड़ सकते हैं। ट्रक व बस के लिए एक ओर से 362 व दोनों ओर से 540 रुपये देने पड़ेंगे। लोकल वाहनों के लिए मासिक पास 330 के बजाय 346.50 रुपये खर्च होंगे। गढ़ टोल पर भी पांच प्रतिशत टैक्स बढने की संभावना है। फिलहाल लिस्ट जारी होने के बाद ही सही शुल्क की घोषणा होगी।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर





























