हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने सिंभावली थाना क्षेत्र के रतुपुरा में महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया। इस दौरान 1090, 1098, 112, 108, 181, 102, 1076, हापुड़ महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी और सरकार की योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वह तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सकती हैं। सरकार की मंशा के अनुरुप लगातार महिलाओं को उनके लिए संचालित योजनाओं के बारे में जागरुक किया जा रहा है।
मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…
Read more
























