
आज संतोषी मां की 151 दीपों से होगी “महाआरती”, 30 को निकलेगा पंखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर जैन गली में स्थित मां संतोषी माता के मंदिर में शुक्रवार आज 151 दीपों से महा आरती होगी। इसी के साथ 30 मार्च को पंखा निकल जाएगा जिसे लेकर विशेष तैयारी की गई हैं। मंदिर को लाइटों से सजाया गया है जहां फूलों की भक्ति की खुशबू महक रही है। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार संतोषी माता मंदिर 70, 80 साल पुराना बताया जाता है जहां हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर मैया की महाआरती होती है। आसपास के क्षेत्र में संतोषी माता का यह एकमात्र मंदिर बताया जाता है जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर मैया की महा आरती की जा रही है। शुक्रवार आज शाम भी 7:00 बाजे मैया की 151 दीपों से महाआरती होगी। इसी के साथ 30 मार्च को मैया का हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मनसा देवी से पंखा प्रारंभ होगा जो गोपीपुरा से होते हुए कोठी गेट, मेरठ पुलिस चौकी, कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, चंडी रोड, पक्का बाग, अतुरपुरा चौराहा, नगर पालिका से होते हुए संतोषी माता मंदिर पर विश्राम करेगी। 1 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मान्यता है कि जो भी मंदिर आता है मैया उसे कभी खाली हाथ नहीं भेजती। कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रधान-संजय अग्रवाल कलश वाले, संघ रक्षक- विकास गर्ग, महामंत्री- विजय मित्तल, अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष- मदन गोपाल जिंदल, सशांक बंसल, गोपाल जिंदल, अभिषेक जैन, मयंक अग्रवाल, पीयूष बंसल, मुख्य पुजारी पंडित- मोहित मिश्रा, हर्षित गर्ग, हर्ष शर्मा, योगेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

































