हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के लिए सभासद का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने भाजपा से टिकट पाने हेतु भाग दौड़ शुरु कर दी है और सम्भावित प्रत्याशी भाजपा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। सम्भावित प्रत्याशियों की संख्या कई सैकड़ा है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के 41 वार्ड हैं जिनसे सभासद का चुनाव, चेयरमैन पद के चुनाव के साथ ही होगा। निकाय चुनाव नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह अथवा दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में होने की उम्मीद जताई जा रही है। मिशन-2024 के मद्दे नजर भाजपा हाईकमान सभासद व चेयरमैन पद ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी जिसकी जीत की सम्भावनाएं शत-प्रतिशत हो और विपक्षी दलों के प्रत्याशी को मात दे सके।
परिषद के प्रत्येक वार्ड से भाजपा से टिकट चाहने वालों की औसत संख्या दस है, यानि कि करीब चार सौ लोग सभासद हेतु भाजपा से टिकट पाने की लाइन में है। इसके अतिरिक्त कुछ ऐसे भी नेता है, जो चुनाव न लड़ कर, शासन से नामित होने के लिए अभी से जुगाड़ लगाने में लगे है। बता दें कि नगर पालिका परिषद हापुड़ में उत्तर प्रदेश शासन से पांच सभासद मनोनीत होने है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























