VIDEO: बंदर भगाने के लिए युवक बना बंदर!










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बंदरों के बढ़ते आतंक के चलते एक व्यक्ति खुद ही बंदर बन गया जिसे देख कर बंदरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान अपने बीच एक विचित्र व्यक्ति को देखकर बंदर पेड़ों पर चढ़ गए और भाग खड़े हुए। बंदर को भगाने के इस तरीके की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि जनपद हापुड़ में बंदरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इनके उत्पात से हर कोई परेशान है। ऐसे में तीर्थ नगरी में एक किसान ने बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात पाने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया। बंदर को भगाने के लिए व्यक्ति ने बंदर का मुखौटा बना लिया और उसे लगाकर बंदरों के बीच पहुंचा। हाथ में गुलेल और चेहरे पर मुखड़ा देख बंदर भाग खड़े हुए।
बृजघाट में इस दौरान युवक की चर्चा चारों तरफ है जिसे देखकर बंदर पेड़ों पर जाते हैं। बता दें कि स्थानीय लोगों में नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के प्रति बेहद नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है लेकिन नगरपालिका का इस ओर ध्यान ही नहीं है। ऐसे में अधिकारियों के ढुलमुल रवैए से वह बेहद नाराज हैं। मजबूरन एक व्यक्ति को मुखौटा लगाकर खुद ही मैदान में उतरना पड़ा।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!