👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में बुधवार की देर शाम एक युवक ने गृह क्लेश से तंग आकर गंगा में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद नाविकों ने किसी तरह युवक को सकुशल बचा लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
मामला शाम का है जब गंगा पुल से एक युवक ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने शोर मचाया जिसके बाद एक नाविक ने अपनी मोटर बोट गंगा में डूब रहे युवक को बचाने के लिए दौड़ा दी और कड़ी मशक्कत कर युवक को सकुशल बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसका मेडिकल उपचार कराने के बाद परिजनों को सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए. युवक की पहचान जनपद मुरादाबाद के टांडा निवासी अशोक पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है.
































