नवादा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
हापुड सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा, हापुड़ में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रमों के अंतर्गत ‘प्रभात फेरी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर द्वारा विद्यालय के द्वारा स्थापित अमृत कलश में मिट्टी डालकर ‘मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम’में भी भाग लिया व विद्यालय परिवार के साथ इस पर्व के महत्व पर चर्चा की।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा एवं विद्यालय स्टाफ़ द्वारा भी बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ कलश में स्वयं मिट्टी डालकर विद्यालय में आए अभिभावकों व बच्चों को प्रेरित किया।
यह आयोजन 15 अगस्त-2023 तक चलेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से डॉ. रेणु देवी,उर्वशी नैन व अंजू त्यागी सहित पूर्व ग्राम प्रधान लखनवीर सिंह व अन्य अभिभावकों ने भी प्रतिभागिता की।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:





























