सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों का समय से कराएं निस्तारणःजिलाधिकरी










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुये तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद की तीनों तहसीलों में संपन्न हुआ।इसी क्रम में आज धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की 10 शिकायतें सुनी गई, जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अनुज सिंह व उप जिलाधिकारी ने आज धौलाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की 10 शिकायतें सुनी। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में जो भी शिकायत प्राप्त हुई है उसको गम्भीरता से लेते हुये निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से 3 दिन में निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस समापन अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें दर्ज हो रही हैं, उनका समय अवधि के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बहुत ही गंभीरता के साथ लिया जाएगा l अतः सभी अधिकारी गण सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण करेंगे। जिला अधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम की समीक्षा शासन स्तर से सीधे की जा रही है, जिसमें शासन शिकायतकर्ता से डिस्पोजल के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहा है। अतः सभी अधिकारी गण बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर पूर्ण मानकों के अनुरूप स्थल पर जाकर जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। दर्ज शिकायत का निस्तारण होने के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल प्रभाव से संबंधी सूचना तहसील एवं शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की ओर से भी वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। अतः सभी अधिकारी गण बहुत ही गंभीरता के साथ तहसील दिवसों में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करेंगे, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ जनता को प्राप्त हो सके। इस अफसर पर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रेखा शर्मा, उप जिलाधिकारी धौलाना सुनीता सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390







Related Posts

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

🔊 Listen to this सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा एएनएम, जीएनएम एवं बी.एससी. नर्सिंग के…

Read more

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग
error: Content is protected !!