👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से मंगलवार की सुबह विद्युत विभाग की टीम ने मॉर्निंग रेड की जिसमें 11 बिजली चोरों को पकड़ कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. विभाग की इस कार्रवाई के दौरान जबरदस्त हड़कंप मचा रहा.
बता दें कि एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार, अवर अभियंता योगेंद्र सिंह, अवर अभियंता राधेश्याम टीम के साथ मंगलवार की सुबह मॉर्निंग रेड पर निकले और गांव असौड़ा, अतराड़ा तथा अजराड़ा में छापेमारी की गई जहां 11 विद्युत चोर पकड़े गए. बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509





























