हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में एक डांस प्रतियोगिता और बेबी शो का आयोजन होने जा रहा है जिसमें रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर टाइगर पॉप जज के रूप में मौजूद रहेंगे. 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली डांस प्रतियोगिता और बेबी शो के लिए स्कूल में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. वहीं आपको बता दें कि इससे पहले 9 अप्रैल को एक वर्कशॉप का आयोजन स्कूल में किया जा रहा है जिसमें टाइगर पॉप बच्चों को पॉपिंग से जुड़ी टेक्निक्स के बारे में बताएंगे जिससे कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेन बेव्स इंटरनेशनल स्कूल में इस प्रतियोगिता का और वर्कशॉप का आयोजन होने जा रहा है. जानकारी के लिए आप घर बैठे कॉल कर सकते हैं: 8791258181 पर






























