हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि विभाग ने जनपद हापुड़ के किसानों को अलर्ट किया है कि अगले एक-दो दिन में हवा के रुख के साथ टिड्डी दल जनपद के गढ़मुक्तेश्वर की ओर से प्रवेश कर सकता है। यह टिड्डी दल बरेली से रामपुर की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार व शनिवार को टिड्डी दल पीलीभीत, शाहजहांपुर व रामपुर में देखा गया है जिससे आगामी दिनों में जनपद हापुड़ में प्रवेश की सम्भावनाएं बढ़ गई है। हवा का रुख भी टिड्डी दल के पक्ष में यानि कि पूर्वी है।
टिड्डी दल सुबह के वक्त उड़ता है और शाम को खेत में रुकता है। फसल को नष्ट कर देता है। (ehapurnews.com)
किसान क्या करे: कृषि विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रसायन का छिड़काव करें और खेतों में थाली, ढोल आदि के माध्यम से तेज ध्वनि करें ताकि टिड्डी दल खेत पर न रुकने पाए।
18 वर्षों का भरोसा KRML MP आटा, FREE Home Delievery के लिए अभी कॉल करें- Rahul Arora: 9756255281:

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:

























