हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ स्टेशन पर रुकने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों को शनिवार को रद्द किया गया जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जिनमें गरीब रथ, रक्सौल एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस, अवध असम शामिल है. ऐसे में 66 यात्रियों के टिकट को निरस्त किया गया. अग्निपथ योजना के विरोध में जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया.
शनिवार को ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर वाया हापुड़ से सहरसा जाने वाली गरीब रथ, ट्रेन संख्या 14007 रक्सौल वाया हापुड़ से आनंद विहार जाने वाली रक्सौल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15274 आनंद विहार वाया हापुड़ से रक्सौल तक जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13430 आनंद विहार वाया हापुड़ से मालदा टाउन जाने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15909 डिब्रूगढ़ वाया हापुड़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस को रद्द किया गया.
अब एक फोन पर कराएं घर बैठे फर्नीचर का काम : 9582002050




























